शिवपुरी। जिले के बदरवास तहसील अंतर्गत ग्राम पिरोंठ निवासी एक किसान ने फर्जी बैंक खाता खोलकर गेहूं उपार्जन की राशि निकाल लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और राशि वापस दिलाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मुलाम बाई यादव ने बताया कि उनके नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बैंक में खाता खोल लिया गया, जबकि उन्होंने स्वयं उस बैंक में कभी खाता नहीं खुलवाया और न ही किसी प्रकार के दस्तावेज जमा किए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में बैंक और अज्ञात व्यक्ति की मिलीभगत से यह खाता संचालित किया गया।
आवेदन के अनुसार गेहूं उपार्जन की 28,100 रुपये की राशि उक्त खाते से निकाल ली गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि बाद में उनके खाते में मात्र 10,0711 रुपये होल्ड के रूप में दिखाई दिए, जिससे उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली।
पीड़ित ने बताया कि बैंक से संपर्क करने पर उन्हें जानकारी दी गई कि खाते में एक मोबाइल नंबर दर्ज है, जो उनका नहीं है। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, खाते पर लगी होल्ड राशि हटाकर उनकी रकम वापस दिलाई जाए तथा साइबर सेल के माध्यम से जांच कर फर्जी खाता खोलने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।







Be First to Comment