Press "Enter" to skip to content

गोरखनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु / Shivpuri News

शिवपुरी: के गोरखनाथ मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का आज चौथा दिन है। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सुदर्शन प्रधान ने बताया कि 27 तारीख से शुरू हुई इस भागवत कथा में पवन महाराज के सानिध्य में श्रद्धालु कथा का रसपान कर रहे हैं। ठेईया परिवार द्वारा आयोजित इस कथा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं।
आज के मुख्य आकर्षण के रूप में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के जन्म की लीला का सुंदर चित्रण किया गया और वासुदेव जी द्वारा भगवान को पांचों पात्रों में लाकर जन्म लेने का दृश्य जीवंत हो उठा। मंदिर परिसर में भक्तों ने उत्साहपूर्वक श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया और भक्ति भाव में झूम उठे।
आयोजकों ने बताया कि कल कथा के अगले क्रम में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!