Press "Enter" to skip to content

आईटीआई के पास भीषण सड़क हादसा: महिला की मौत, चार घायल, चालक फरार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र में रविवार देर रात आईटीआई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अनीता जाटव, उनकी बेटी करिश्मा जाटव (17 वर्ष), बबीता जाटव (29 वर्ष), रितिक जाटव (9 वर्ष) और अभिषेक जाटव (20 वर्ष) अमोलपठा चौकी क्षेत्र के नयागांव में आयोजित एक जन्मदिन समारोह से वापस लौट रहे थे। कार को रोहित जाटव चला रहा था।

रविवार रात करीब डेढ़ बजे जब उनकी कार शिवपुरी शहर में आईटीआई के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनीता जाटव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी करिश्मा समेत अन्य चार लोग घायल हो गए।

घायलों में करिश्मा जाटव, बबीता जाटव, रितिक जाटव और अभिषेक जाटव शामिल हैं। सभी को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर अनीता जाटव के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक रोहित जाटव मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!