कचरे में भ्रूण मिलने से फैली सनसनी / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना जनपद के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बूधौन राजापुर में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह जब लोग निकले तो उन्‍होंने कचरे के ढेर पर भ्रूण पड़ा हुआ देखा और देखते ही देखते मौके पर लोगों का जमाबड़ा होने लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।