शिवपुरी में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोवंश तस्करी और गौहत्या की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश में लगातार बढ़ रही गोवंश तस्करी और हत्या की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया कि गोवंश भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, लेकिन इसके बावजूद तस्करी और गौहत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि कई मामलों में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर्याप्त नहीं होती, जिससे तस्करों के हौसले बुलंद हैं।
विहिप ने मांग की है कि गोवंश तस्करी में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध परिवहन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और गौवंश संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ राज्यों में गौहत्या पर सख्त कानून लागू हैं, इसी तरह मध्यप्रदेश में भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने प्रशासन से गोवंश तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और गौ रक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Be First to Comment