शिवपुरी के महल कॉलोनी स्थित स्मार्ट बाजार से खरीदे गए अमूल मलाई पनीर फ्रेश को लेकर शिकायत सामने आई है। पुरानी शिवपुरी निवासी आसिफ खान ने आरोप लगाया है कि खराब पनीर खाने से उनके दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
जानकारी के अनुसार आसिफ खान ने स्मार्ट बाजार से अमूल मलाई पनीर फ्रेश का पैकेट खरीदा था। पैकेट पर एक्सपायरी डेट 31 मई 2026 अंकित थी। घर पर जब पनीर की सब्जी बनाई गई तो उसमें से बदबू और कड़वापन आ रहा था। पनीर खाने के बाद बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी।
परिवार का कहना है कि पनीर खराब था, जबकि उसकी एक्सपायरी डेट अभी बाकी थी। इसके बाद आसिफ खान ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस और फूड ऑफिस में दर्ज कराई। उन्होंने पनीर के सैंपल की जांच कर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।









Be First to Comment