Press "Enter" to skip to content

ट्रक के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत, हवा भरते समय हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र परिहार निवासी ढींगपुर, थाना बैराड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में जैक लगाकर हवा भरते समय अचानक हादसा हो गया और युवक ट्रक के नीचे दब गया।

जानकारी के अनुसार सरकारी गेहूं से भरा ट्रक खनियाधाना से सिरसौद वेयरहाउस अनलोडिंग के लिए आया था। रविवार सुबह करीब 11 बजे ट्रक में हवा भरने का काम किया जा रहा था, तभी अचानक जैक खिसक गया और सुरेंद्र ट्रक के नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!