शिवपुरी जिले की बदरवास थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बदरवास के अपराध क्रमांक 184/2026 में धारा 64(1), 332(बी), 351(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिखा तिवारी ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी मुकेश पटेलिया पुत्र नानूराम पटेलिया निवासी खपरिया थाना बदरवास को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया। कार्रवाई में सउनि गोपाल बाबू, सउनि राकेश शिवहरे, आरक्षक अनित बुनकर, संदीप राठौर, सदन भिलाला, रिंकू माहौर, अनिल सिकवार एवं दीनू रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।







Be First to Comment