Press "Enter" to skip to content

एक्सीडेंट के बाद 50 हजार रुपए मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार, बदरवास पुलिस की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना पुलिस ने सड़क हादसे के बाद मारपीट कर 50 हजार रुपए की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

फरियादी प्रमोद शर्मा निवासी सुरजनपुर थाना माता बसई जिला मुरैना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी कृष्णा शर्मा, बच्चों अनन्या, आकांक्षा, अधर्व और भतीजे प्रशांत शर्मा के साथ कार क्रमांक MP09DT1509 से इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान आदित्य होटल बदरवास के सामने बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो के चालक ने उल्टी दिशा से आकर उनकी कार में टक्कर मार दी।

आरोप है कि दुर्घटना के बाद आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए नुकसान के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की। शिकायत पर थाना बदरवास में अपराध क्रमांक 187/26 के तहत धारा 281, 125, 115(2), 296, 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी शिखा तिवारी ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी अरुण पुत्र राजपाल सिंह परिहार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। कार्रवाई में सउनि गोपाल बाबू, राकेश शिवहरे, रघुवीर सिंह मखेनिया सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!