शिवपुरी/पिछोर। पिछोर अनुविभाग के भौंती कस्बे में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे बने अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क के डिवाइडर और पीडब्ल्यूडी विभाग की नाली पर किए गए अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण हटाए गए।
प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क किनारे दुकानों और अन्य निर्माणों के कारण यातायात बाधित हो रहा है। साथ ही नालियों पर कब्जे की वजह से जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। प्रशासन द्वारा पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर बुलडोजर चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान पिछोर एसडीएम ममता शाक्य मौके पर मौजूद रहीं। उनके साथ राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।





Be First to Comment