मंत्री राजे के पास पहुंची मोनिका, शादी के लिए मांगी आर्थिक सहायता / Shivpuri News

शिवपुरी। महाराज साहब….। मेरी 18 फरवरी को शादी है और मेरे माता-पिता भी गुजर गए हैं। हम तीन बहन और एक भाई है। भाई सबसेछोटा है और मैं सबसे बड़ी हूं। मेरे पास शादी के लिए कोई व्‍यवस्‍था नहीं है। आप कन्‍यादान सरकारी शादी की मदद दिलवाने की क़पा करें। यह कहना था मोनिका राजपूत का जो अपनी शादी के लिए आर्थिक सहायता मांगने के लिए मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के पास आई थी। बता दें कि मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मानस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई हुईं थीं।

 

मोनिका ने कहा कि उसके पास गरीबी रेखा का राशन कार्ड भी नहीं है। घर भी नहीं है किराए के मकान में रहते हैं। सम्‍मेलन से शादी कर रहे हैं।