शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब सहित एक मारूति फ्रॉन्क्स कार जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि UP 93 CE 2685 नंबर की कार में अवैध शराब भरकर झांसी से करैरा लाई जा रही है। हाईवे स्थित कृष्णा ढाबा के पास वाहन चेकिंग के दौरान चालक पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी में 1400 क्वार्टर देशी प्लेन, 100 क्वार्टर देशी मसाला और 48 बीयर कैन बरामद हुईं। जब्त शराब की कीमत 1.60 लाख रुपये और कार सहित कुल मशरुका 8.60 लाख रुपये बताया गया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी है। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।




Be First to Comment