शिवपुरी। बगीचा सरकार मंदिर विवाद को लेकर अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति जिला शिवपुरी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर राजेश दुबे उर्फ भोला पंडित और उसके साथियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राजेश दुबे उर्फ भोला पंडित करीब 200 लोगों को लेकर दोबारा मंदिर पहुंचा और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया। साथ ही महंत और मंदिर में मौजूद भक्तों पर हमला करने का आरोप भी लगाया गया है। समिति का कहना है कि घटना में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन पुलिस ने केवल एक पक्ष पर कार्रवाई की।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें सुधीर दुबे, प्रिंस दुबे, अंशुमान और धर्मेंद्र सहित अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। समिति ने बढ़ाई गई धाराओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
इसके अलावा प्रदीप गुर्जर नामक छात्र के साथ लाइब्रेरी में हुई घटना का भी उल्लेख करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने और फोन पर धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है।




Be First to Comment