Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में खाद संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, ई-टोकन व्यवस्था खत्म करने की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में खाद संकट और ई-टोकन व्यवस्था की अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि वर्तमान ई-टोकन प्रणाली के कारण जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती और उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सर्वर आधारित व्यवस्था के चलते किसानों को सीमित मात्रा में खाद दी जा रही है, जबकि फसल और जमीन के अनुसार पर्याप्त खाद जरूरी होती है। किसानों ने बताया कि सहकारी समितियों पर लंबी कतारें लग रही हैं और कई बार बिना खाद लिए लौटना पड़ रहा है। निजी बीज भंडारों को भी पर्याप्त खाद नहीं मिलने से समस्या और बढ़ गई है।

किसान यूनियन ने मांग की है कि किसानों को रकबे और आवश्यकता के अनुसार डीएपी, यूरिया और एनपीके खाद उपलब्ध कराई जाए। साथ ही निजी विक्रेताओं को भी पर्याप्त खाद देकर उधार व्यवस्था शुरू करने की मांग की गई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!