शिवपुरी। जिले के पिछोर क्षेत्र की रहने वाली दीक्षा जाटव ने प्रेम विवाह के बाद पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए ग्राम घटवरा निवासी रविन्द्र जाटव से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच प्यार हो गया और शादी करने का फैसला लिया।
दीक्षा के अनुसार जब उसने परिवार से रविन्द्र जाटव से शादी करने की बात कही तो परिजनों ने विरोध किया और डराने-धमकाने लगे। इसके बाद दोनों घर छोड़कर चले गए और 4 मई 2026 को ग्वालियर में कोर्ट मैरिज कर ली।
युवती का आरोप है कि शादी के बाद उसके परिजन लगातार पति और ससुराल पक्ष को परेशान कर रहे हैं। उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा देने और पति पक्ष को परेशान न करने की मांग की है।







Be First to Comment