शिवपुरी जिले में लगातार बनी उर्वरक (खाद) की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों की परेशानी से अवगत कराया। संघ ने बताया कि ई-टोकन के माध्यम से स्लॉट बुक होने के बावजूद किसानों को केंद्रों से “खाद नहीं है” कहकर वापस लौटाया जा रहा है, जिससे अन्नदाता परेशान हो रहा है।
संघ ने मांग की कि खाद उपलब्ध न होने की स्थिति में पहले से स्पष्ट सूचना जारी की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ किसानों के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेगा।
ज्ञापन के बाद कृषि विभाग के अधिकारी एवं DDA के साथ मिलकर किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश सिंह धाकड़ एवं जिला सह प्रचार प्रमुख दीपेंद्र पाल मौजूद रहे।







Be First to Comment