शिवपुरी | शिवपुरी से ग्वालियर इलाज कराने जा रहे एक पत्रकार परिवार की कार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मोहना थाना क्षेत्र में शिवहरे मैरिज गार्डन के पास की बताई जा रही है।
फरियादी अरशद अली निवासी सहीशपुरा शिवपुरी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी तंजीम अली और दो बच्चों के साथ अल्टो कार क्रमांक MP33C-1528 से ग्वालियर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:20 बजे मोहना के पास पीछे से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक MP07-BA-1857 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि अल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई और पत्नी तंजीम अली के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला की मदद की।
घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने वाहन का नंबर नोट कर मोहना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।








Be First to Comment