Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती 13 माह की बच्ची की कथित तौर पर समय पर खून नहीं मिलने से मौत हो गई। राजस्थान के बारा जिले के कस्बाथाना निवासी बबलू जाटव ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार बबलू जाटव अपनी बेटी नेहा जाटव को चार दिन पहले इलाज के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। मंगलवार सुबह डॉक्टरों ने बच्ची के लिए तत्काल AB पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई। पिता का आरोप है कि वह मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कहीं भी AB पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं मिला।

बबलू जाटव का कहना है कि वह बदले में खून देने के लिए भी तैयार थे, लेकिन व्यवस्था नहीं हो सकी। इसी दौरान दोपहर में बच्ची की मौत हो गई।

मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. आशुतोष चौऋषि ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर थी और उसे ब्लीडिंग हो रही थी। उन्होंने स्वीकार किया कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल, दोनों जगह AB पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था।

घटना के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन ब्लड व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!