शिवपुरी। थाना भौंती पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को बलात्कार व चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सौरभ उर्फ हल्के लोधी (20) निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती लोगों को खुद को पुलिस अधिकारी बताकर फोन करता था और गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे वसूलता था। आरोपी के कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार एवं रियलमी मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जब्त मशरुका की कुल कीमत करीब 7.10 लाख रुपये बताई गई है।
भौंती थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में की गई।







Be First to Comment