शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अर्पित वर्मा लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनते और अधिकारियों को मौके पर निर्देश देते नजर आए। दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं, जिनके निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
एक ओर कलेक्टर लगातार आमजन की शिकायतों को सुनने में व्यस्त रहे, वहीं दूसरी ओर जनसुनवाई में मौजूद कुछ अधिकारी सोते और आराम की मुद्रा में नजर आए। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों के इस रवैये को लेकर वहां मौजूद लोगों में भी चर्चा होती रही।








Be First to Comment