Press "Enter" to skip to content

2.84 लाख रुपये की वसूली के लिए दो ट्रांसफार्मर उठाए, 36 लोगों के कनेक्शन भी काटे / Pohari News

पोहरी। पोहरी नगर में बिजली कंपनी द्वारा क्षेत्र में बकाया राशि वालों के खिलाफ चलाए जा रहे बिल वसूली अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम देवरीखुर्द व बरखेड़ा दोनों गांव में ट्रांसफार्मर ही उतार दिए। कंपनी को इन दोनों गांव से 2.84 लाख रुपये का बकाया वसूलना है। ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई के साथ ही 6 बकायदारों के कनेक्शन की लाइन भी उतार कर काट दी गई है। बिजली कंपनी के एई बीसी अग्रवाल के निर्देश पर जेई राहुल आर्य ने ग्राम बरखेड़ा में शंकर रघुनी कुशवाहा, पर 1 लाख 16 हजार 973 रुपये एवं देवरीखुर्द में नेपाल सिंह कैलाश नारायण पर 1 लाख 68 हजार 63 रुपये बिजली बिल बकाया था। यहां पर राशि जमा ना करने के चलते बिजली कंपनी ने यह कार्रवाई की है।

वहीं ग्राम जटवारा, बछोरा व पोहरी में भी बकाया राशि होने के चलते लाइन उतराने की कार्यवाही की गई है। जटवारा में डोवलिया फोसु कुशवाहा पर 1 लाख 42 हजार 507 रुपये एवं बछोरा में सुशीला रघुवीर धाकड़ पर 48353 व फूलवती रमेश पर 25 हजार 417 रुपये की बकाया राशि निकली है। इन तीनों गांव में बिजली कंपनी की टीम ने कुल 36 कनेक्शन काटे हैं। यहां की कुल बकाया राशि पांच लाख रुपये से भी अधिक है। बिजली कंपनी की इस औचक कार्रवाई से ग्रामीण अंचल में हड़कंप मच गया। हालांकि जो नियमित बिल भर रहे हैं उन्हें इस दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना। लेकिन जो छोटे बकायदार भी हैं वे भी कार्रवाई की जद से बच नहीं सके। कार्रवाई में कंपनी के भदौरिया लाइनमैन, चरनुराम जाटव, राजू कुशवाह, मोहन प्रजापति, रामेश्वर जाटव, नंदकिशोर, खेमराज वर्मा, अशोक श्रीधर आदि कर्मचारी शामिल रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!