Press "Enter" to skip to content

दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र अंतर्गत सईसपुरा मीट मार्केट निवासी नेहा जाटव ने अपने पति अजय जाटव पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मामले की शिकायत थाना प्रभारी को आवेदन देकर की है।

पीड़िता के अनुसार विवाह के कुछ समय बाद से ही पति द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा था। प्रताड़ना से परेशान होकर वह पिछले एक माह से अपने मायके में रह रही है। महिला का आरोप है कि मंगलवार सुबह उसका पति मायके पहुंचा और उसके साथ-साथ माता-पिता के साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

महिला ने आवेदन में बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!