शिवपुरी। जिले के बरौदी क्षेत्र निवासी सिरनाम सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर कुछ लोगों पर फार्म हाउस में घुसकर मारपीट करने और उनकी पत्नी का सोने का मंगलसूत्र लूटने का आरोप लगाया है।
आवेदन के अनुसार, घटना 9 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की है। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ ईएन एरिया स्थित फार्म हाउस पर सो रहे थे, तभी आरोपी छत के रास्ते मकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सिरनाम सिंह की आंख में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी पत्नी राकेश को सिर में चोट लगने से बेहोशी की हालत हो गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी पत्नी का करीब 10 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र भी लूट लिया। आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपी उन्हें बंधक बनाकर गांव तक ले गए, जहां ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छुड़ाया गया।
सिरनाम सिंह यादव का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत के अनुसार एफआईआर दर्ज नहीं की और घटना स्थल बदलकर गांव में मारपीट होना बताया। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।







Be First to Comment