Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, पत्नी ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। लुधावली वार्ड क्रमांक 17 निवासी आरती भार्गव ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर बदरवास पुलिस पर सड़क दुर्घटना मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

आवेदन के अनुसार, उनके पति मनोज भार्गव, जो पेशे से ऑटो चालक थे, की 10 मार्च 2026 की सुबह ग्राम बूढ़ा डोंगर क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी। पीड़िता का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली, जबकि ट्रक चालक ने स्वयं थाने में हादसा करना स्वीकार किया था।

आरती भार्गव ने आरोप लगाया कि न तो उनके बयान दर्ज किए गए और न ही पोस्टमार्टम उनकी मौजूदगी में कराया गया। साथ ही अब तक संबंधित ट्रक को जब्त नहीं किया गया है।

पीड़िता का कहना है कि वह पिछले एक महीने से थाने के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और वाहन जब्त कराने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!