Press "Enter" to skip to content

मेडिकल कॉलेज छात्र ने विभागाध्यक्ष पर प्रताड़ना और धमकी दिलाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। मेडिकल कॉलेज के छात्र रानू लोधी ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अपराजिता तोमर पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी दिलाने का आरोप लगाया है।

आवेदन में छात्र ने बताया कि विभागाध्यक्ष द्वारा पूर्व में उन पर विभिन्न आरोप लगाए गए थे, जिनकी जांच के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कमेटी गठित की थी। छात्र का दावा है कि जांच में उन्हें निर्दोष पाया गया। इसके बाद उन्होंने डॉ. अपराजिता तोमर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन दिया था तथा मेडिकल कॉलेज से संबंधित एक शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई थी।

रानू लोधी का आरोप है कि शिकायतों के बाद उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आवेदन के अनुसार, 10 मई की रात दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोककर धमकी दी और मेडिकल कॉलेज मामलों में दखल न देने की चेतावनी दी।

छात्र ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!