Press "Enter" to skip to content

ओझा समाज युवक मंडल के तत्वावधान में 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, 10 हजार समाजबंधुओं की रही सहभागिता / Shivpuri News

शिवपुरी। ओझा समाज युवक मंडल म.प्र. (रजि.) के तत्वावधान में शिवपुरी जिले के समाज बंधुओं के सहयोग से दूसरी बार निशुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम 5 मई 2026 को स्टार प्लस कॉलोनी स्थित बालाजी धाम मंदिर के सामने संपन्न हुआ, जिसमें 14 वर-वधू वैदिक मंत्रोच्चार और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंधे।

सम्मेलन में समाज बंधुओं का उत्साह देखने लायक रहा। आयोजन में शिवपुरी जिले सहित प्रदेश के लगभग 15 अन्य जिलों और निकटवर्ती राज्यों से भी समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम में करीब 8 से 10 हजार समाज बंधुओं की सहभागिता रही, जिससे आयोजन स्थल पूरी तरह श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया।

सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान विवाह की सभी रस्में विधि-विधान और वैदिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराई गईं। नवविवाहित जोड़ों को समाज के वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम में आए सभी समाज बंधुओं के लिए जलपान एवं भोजन प्रसादी की समुचित व्यवस्था भी की गई। सम्मेलन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!