Press "Enter" to skip to content

जनगणना कार्य पर जा रहे शिक्षक का सड़क हादसा, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में जनगणना 2027 के कार्य में लगे एक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शिक्षक दिनेश नरवरिया अपनी निजी मोटरसाइकिल से जनगणना संबंधी कार्य के लिए एचएलबी जा रहे थे। बुधवार को सतनवाड़ा थाने के सामने एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में दिनेश नरवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से उन्हें होश नहीं आया और ग्वालियर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद शिक्षा विभाग एवं कर्मचारी संगठनों में शोक का माहौल है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही मृतक शिक्षक के परिवार को आर्थिक सहायता और अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने की मांग भी उठाई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!