Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में टूटे रिश्ते का खौफनाक बदला: 17 साल की नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पोहरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग की शादी कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव निवासी अरुण परिहार के साथ तय हुई थी। बाद में परिजनों को अरुण के शराब पीने की लत के बारे में पता चला, जिसके चलते उन्होंने यह रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, रिश्ता टूटने के बाद भी आरोपी अरुण परिहार लगातार नाबालिग के संपर्क में बना रहा।

आरोपी अरुण 21 अप्रैल को नाबालिग को उसके घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घटना के बाद नाबालिग के परिजनों ने 22 अप्रैल को पोहरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना प्रभारी रवि चौहान की टीम ने 28 अप्रैल को नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर लिया। बरामदगी के वक्त नाबालिग की हालत काफी खराब थी, जिसके बाद उसे 28 अप्रैल की रात ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अगले दिन मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म होने की पुष्टि की, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी थी। पोहरी थाना पुलिस ने नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी अरुण परिहार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!