शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरवारा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन अज्ञात बदमाश मुंह बांधकर एक घर में पहुंचे और शादी का कार्ड देने का बहाना बनाकर अंदर घुस गए।
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने घर पर मौजूद महिला रामसखी धाकड़ को निशाना बनाते हुए उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
महिला की हालत को देखते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।







Be First to Comment