बड़ी खबर : देश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी बनेगी शिवपुरी में / Shivpuri News

शिवपुरी। इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर शिवपुरी जिले से आ रही है। यहां देश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी बनाई जा रही है जिसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्‍टेडियम में में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में खेल विभाग के एडीजे रवि कुमार गुप्‍ता भी मौजूद थे। रवि कुमार ने बताया कि महिला क्रिकेट अकादमी के कोच अरूणसिंह रहेंगे। अगर सब कुछ सही रहा तो मार्च के अंत तक सभी तैयारियां पूर्ण कर अप्रैल से अकेदमी की शुरूआत कर दी जाएगी। बैठक में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गांव स्‍तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने की बात कही और कहा कि खिलाड़ि‍यों को खेल से जुड़ी हुई जिस वस्‍तु की आवश्‍यकता है उसे उपलब्‍ध कराया जाए।