शिवपुरी: थाना भौंती पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 107/26 में अपहृत नाबालिग बालिका को 72 घंटे के अंदर सकुशल दस्तयाब कर लिया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
दिनांक 13.04.2026 को फरियादी ने थाना भौंती में अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना भौंती में अप.क्र. 107/26 धारा 137(2) BNS के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत पुलिस टीम ने 16.04.2026 को नाबालिग बालिका को 72 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।
आरोपी चाहत यादव पुत्र गजराम यादव, उम्र 20 साल, निवासी ग्राम सलैया थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक घनश्याम भदौरिया थाना प्रभारी भौंती, सउनि संजय भगत, प्र.आर. 669 अभयराज सिंह, आर. 578 बृजेश राणा, आर. 169 पुष्पेन्द्र चौहान, आर. 206 भूपेन्द्र एवं सायबर सेल शिवपुरी की अहम भूमिका रही।









Be First to Comment