शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे ने तूल पकड़ लिया है। तेज रफ्तार थार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी वाहन चालक की पहचान दिनेश लोधी के रूप में हुई है, जो पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र बताए जा रहे हैं। पीड़ित संजय परिहार एवं उसके साथियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 16 अप्रैल की सुबह करैरा क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही थार ने सामने से बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करैरा थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।
घटना के बाद विधायक प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा:
“मेरे लिए पुत्र या परिवार बड़ा नहीं है, जनता सर्वोपरि है। मैं पुलिस प्रशासन से अपेक्षा करता हूं कि करैरा के पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।”
विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भी मामले की चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।







Be First to Comment