Press "Enter" to skip to content

सट्टा खिलाते आरोपी शिवम् गर्ग निवासी नमोनगर को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, नकदी व सट्टा पर्ची जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची एवं नकदी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम गर्ग पुत्र विष्णु गर्ग, उम्र 36 वर्ष, निवासी नमोनगर शिवपुरी बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से चार सट्टा अंक पर्चियां, एक पेन तथा 950 रुपए नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 273/26, धारा 4 सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, प्रधान आरक्षक अवतार सिंह, जितेंद्र रायपुरिया तथा आरक्षक महेंद्र तोमर की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!