Press "Enter" to skip to content

छात्राएं सीखेंगी आत्‍मरक्षा के गुर, 15 दिवसीय शिविर शुरू / Shivpuri News

शिवपुरी। शासकीय माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिवपुरी के शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के द्वारा 15 दिवसीय आत्मरक्षा एवं कराते प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 10 से 24 फरवरी 2022 को कराया जा रहा है। इस हेतु आज दिनांक 10 फरवरी 2022 को शिविर का उद्घाटन समारोह रखा गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील खेमरिया – टी.आई., कोतवाली थाना, शिवपुरी; पूनम सविता – टी.आई., महिला थाना, शिवपुरी एवं सम्मानीय अतिथि के रूप में नीतू अवस्थी – सूबेदार, ट्रैफिक पुलिस, शिवपुरी उपस्थित थे। यह प्रशिक्षण कृति सक्सेना द्वारा दिया जायेगा जिसमे 50 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण करवाया है। पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम सिंह, क्रीड़ा अधिकारी एवं जिम ट्रेनर गजेंद्र सिंह परिहार के द्वारा किया गया। ट्रेनिंग में महिला प्रतिभागियों को आत्मरक्षा हेतु जागरूक कराया गया और ट्रेनर कृति सक्सेना द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी दिया गया।

प्रोग्राम के अंत में डॉ. पवन श्रीवास्तव द्वारा सभी माननीय अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद प्रस्तावित किया गया।

यह शिविर 15 दिवस तक महाविद्यालय के छात्राऔ और महिला शिक्षकों को निशुल्क जा रहा है एवं प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!