Press "Enter" to skip to content

नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया निरीक्षण / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विजय राज, एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश शासन के आदेश के तहत वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा को शिवपुरी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। इससे पूर्व वे श्योपुर जिला में कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर जे.पी. गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग, एनआईसी, जिला योजना कार्यालय, जनजातीय कार्य विभाग, पंजीयक कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा एवं रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए कार्यों के प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!