शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पहाड़ा गांव में शासकीय राशन दुकान पर राशन वितरण को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस ने मामले में सेल्समैन और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पहाड़ा निवासी अमित जाटव (पुत्र लल्लाराम) राशन लेने पीडीएस दुकान पर पहुंचा था। आरोप है कि उसे निर्धारित 5 किलो गेहूं की जगह केवल 4 किलो दिया जा रहा था। इसी बात को लेकर अमित और सेल्समैन उपेंद्र लोधी के बीच विवाद शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर सेल्समैन ने अपने भाई अवनेश लोधी को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर अमित, उसके भाई और उनकी मां के साथ मारपीट की। घटना के दौरान उन्हें खेत में पटककर पीटा गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें मारपीट साफ दिखाई दे रही है।
पीड़ित अमित जाटव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उपेंद्र लोधी और अवनेश लोधी के खिलाफ मारपीट सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।









Be First to Comment