Press "Enter" to skip to content

सिकंदरा बैरियर घटना का मामला: निर्दोष किसान विक्की केवट को फर्जी मामले में फंसाने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के करैरा तहसील अंतर्गत ग्राम अवास डेरा की निवासी श्रीमती पिंकी केवट ने अपने पति विक्की केवट को फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रार्थिया का कहना है कि थाना दिनारा में दर्ज एफआईआर क्रमांक 0072 दिनांक 09 अप्रैल 2026 में उनके पति का नाम गलत तरीके से शामिल कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल की रात आरटीओ बैरियर सिकंदरा पर हुए एक विवाद के मामले में ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर श्रीमती सुमन दीक्षित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इसमें कई अन्य लोगों के साथ विक्की केवट को भी आरोपी बनाया गया है।

आरोप है कि घटना के समय उनके पति मौके पर मौजूद नहीं थे, बल्कि अपने घर पर ही थे। उन्होंने बताया कि घटना स्थल उनके घर से करीब 2-3 किलोमीटर दूर है और इसकी पुष्टि मोबाइल लोकेशन व स्थानीय गवाहों से की जा सकती है।

परिजनों का कहना है कि 9 अप्रैल को दोपहर में पुलिस उनके पति विक्की केवट को खेत से ही थाना दिनारा ले गई, जहां से अब तक उन्हें रिहा नहीं किया गया है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम से परिवार मानसिक तनाव में है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष विक्की केवट को न्याय दिलाने एवं अनावश्यक प्रताड़ना से बचाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!