Press "Enter" to skip to content

ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता: 24 घंटे में अपह्रत नाबालिग बरामद, आरोपी अंकेश बघेल गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी खौड़, थाना भौंती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपह्रत नाबालिग बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया, साथ ही दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर प्रदेशभर में गुमशुदा एवं अपह्रत बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना भौंती पुलिस ने अपराध क्रमांक 102/26 (धारा 137(2) बीएनएस) में दर्ज प्रकरण की जांच करते हुए अपह्रत नाबालिग को दस्तयाब किया। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 64(1), 64(2)(एम) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अंकेश बघेल (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम जयनगर, थाना आमोला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक कुसुम गोयल (चौकी प्रभारी खौड़), सहायक उपनिरीक्षक मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, आरक्षक रवि शर्मा, बीरेन्द्र वाथम सहित सैनिक हनुमंत सिंह एवं निखिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!