शिवपुरी। जिले में एक सड़क हादसे में साड़ी बेचने जा रहे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, फरियादी भगीरथ चिढ़ार ने बताया कि उनके चाचा राम सिंह चिढ़ार (उम्र 62 वर्ष) निवासी फतेहपुर साड़ी बेचने के लिए बदौड़ी जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर में 32 नंबर कोठी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में राम सिंह चिढ़ार के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।







Be First to Comment