Press "Enter" to skip to content

खेत विवाद में महिला सहित पति पर लाठी से हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम छिरवाहा में खेत पर बाड़ लगाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि गांव के जगदीश लोधी और गुड्डी लोधी ने महिला और उसके पति के साथ लाठी से मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कामता पत्नी केदार लोधी (उम्र 50 वर्ष) निवासी ग्राम छिरवाहा ने बताया कि घटना 8 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे की है। वह अपने पति केदार लोधी के साथ घर के पास स्थित कुएं पर मौजूद थी, तभी आरोपियों द्वारा उनके खेत में बाड़ लगाने का प्रयास किया जा रहा था।

विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया। हमले में कामता के हाथ और सिर में चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने आए पति केदार लोधी के सिर में गंभीर चोट लगने से खून निकल आया।

घटना के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल अशोक सिंह जादौन को सौंपी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!