Press "Enter" to skip to content

मेंटेनेंस कार्य के चलते 9 अप्रैल को इन क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News

शिवपुरी: विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते 9 अप्रैल को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

जानकारी के अनुसार, 33/11 के.व्ही. बाणगंगा उपकेंद्र से निकलने वाले 11 के.व्ही. सोन चिरैया फीडर एवं 33/11 के.व्ही. बालाजीधाम उपकेंद्र अंतर्गत 11 के.व्ही. हाउसिंग बोर्ड फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते इन फीडरों से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक करौंदी कॉलोनी, द्वारकापुरी, दर्पण कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, नमोनगर, नवग्रह मंदिर क्षेत्र, मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, ठकुरपुरा, कत्थामिल सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!