शिवपुरी। शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था और बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नलों की समस्या को लेकर प्रचंड पुकार परमार्थ एवं जन कल्याण समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में शहर के प्रमुख चौराहों पर खराब या बंद ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को जल्द ठीक कराने तथा आवश्यकता अनुसार नए सिग्नल लगाने की मांग की गई है।
समिति ने बताया कि शहर के कई मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल या तो लंबे समय से खराब हैं या लगे ही नहीं हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं और बुजुर्गों को सड़क पार करने में कठिनाई होती है, वहीं यातायात अव्यवस्थित होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि ट्रैफिक सिग्नल बंद होने के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनती है, जिससे लोगों का समय बर्बाद होता है और आमजन परेशान होते हैं। समिति ने मांग की है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं।
समिति पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की है कि शिवपुरी शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को दुरुस्त कराते हुए नई लाइटें भी लगाई जाएं, ताकि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो सके।







Be First to Comment