Press "Enter" to skip to content

युवक ने जहर खाकर दी जान, इलाज के दौरान मौत — कारण अज्ञात / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौंधा में सोमवार रात एक युवक द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय मनीष जाटव को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत मनीष को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

बताया जा रहा है कि मनीष अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता प्रहलाद की करीब छह साल पहले कैंसर से मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद परिवार पहले से ही आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों से गुजर रहा था। मनीष की मौत के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

परिजनों के अनुसार, मनीष का स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा था और वह जल्दी गुस्सा हो जाता था। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। चौकी प्रभारी नंद किशोर गर्ग के अनुसार युवक की मौत जहर खाने से हुई है। मामले की जांच सिरसौद थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!