Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शिवपुरी कलेक्टर का सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी में आयोजित आभार सभा में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी का सम्मान किया।

यह कार्यक्रम श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य शिविर की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसने India Book of Records में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।

कार्यक्रम के दौरान इस विशाल स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, रोटरी सदस्यों, सफाई कर्मियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने सभी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और सेवा भाव से ही इस तरह के बड़े आयोजन सफल होते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!