शिवपुरी। शहर की शक्ति कॉलोनी गूजर ताल शिवपुरी के पास रहने वाली विधवा महिला को बीमा की राशि लौटाने का झांसा देकर अज्ञात ठग ने खाते से 1.20 लाख रुपए पार कर दिए हैं। पीड़ित महिला ने फिजिकल थाना शिवपुरी में शिकायत की है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। ममता श्रीवास्तव पत्नी स्व. सुनील श्रीवास्तव निवासी शक्ति कॉलोनी गूजर ताल शिवपुरी ने गुरुवार को फिजीकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ह। महिला का कहना है कि उसका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा शिवपुरी में खाता है। 6 फरवरी 2022 की शाम 5.30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 7086811042 से कॉल किया और बोला कि मैंने तुम्हारे पति से एलआईसी बीमा के लिए 50 हजार रुपए लिए थे, वह मुझे वापस लौटाना है। उससे कहा कि तुम घर पर आकर दे जाओ, तो उसने कहा कि मैं कही बाहर जा रहा हूं। इसलिए आपको फोन-पे कर देता हूं। एक बार आप अपना फोन-पे चेक कर लो, इसके बाद मेरे खाते से फोन-पे से लगातार छह बार 20-20 हजार रुपए दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हो गए। इस तरह खाते से 1.20 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन कर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने भादवि की धारा 420 एवं आईटी एक्ट की धारा 66-सी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

उधारी चुकाने फोन पे पर भेजी लिंक तो उड़ा दिए 1.20 लाख / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कुएं में करंट का विरोध किया तो महिला को कुएं में धकेला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती / Shivpuri Newsकुएं में करंट का विरोध किया तो महिला को कुएं में धकेला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती / Shivpuri News

- पोहरी में सांसद भारत सिंह कुशवाह से नगर पंचायत अध्यक्ष की सौजन्य भेंट / Shivpuri News
- राशन की शिकायत पर विवाद: युवक ने सरपंच समेत पांच पर मारपीट, चेन छीनने और मोबाइल तोड़ने का लगाया आरोप / Shivpuri News
- पहले पूछा-पुराने सिक्के बेचते हो? फोन कटते ही हैक हुआ WhatsApp, परिचितों से रुपये मांगने लगा अज्ञात शख्स / Shivpuri News
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News




Be First to Comment