Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना पुलिस का बड़ा खुलासा: झपट्टा मार लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और 3 लाख का माल बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना पुलिस को लूट के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध कट्टा, जिंदा राउंड, लूटा गया माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर 2025 को अचला लोधी (उम्र 40 वर्ष) निवासी ग्राम बनोटा, थाना पिछोर खनियाधाना बस स्टैंड पर आई थीं, जहां अज्ञात बदमाशों ने उनका सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर लूट लिया था। इस मामले में अपराध क्रमांक 493/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

इसी तरह 29 मार्च 2026 को प्रवेश जाटव (उम्र 23 वर्ष) निवासी पौठियाई मोहल्ला खनियाधाना बस स्टैंड पर पहुंची थीं, जहां दो अज्ञात बदमाशों ने उनका भी मंगलसूत्र लूट लिया। इस पर अपराध क्रमांक 104/2026 दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर मुखबिरों के जरिए तलाश शुरू की। मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम प्रवेन्द्र परिहार (उम्र 19 वर्ष) और विजेन्द्र परिहार (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हर्रा, थाना खनियाधाना बताए।

आरोपियों ने पूछताछ में दोनों लूट की वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का कट्टा, दो जिंदा राउंड और लूटा गया करीब 3 लाख रुपए का माल बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने थाना भौती और थाना पिछोर क्षेत्र में भी दो-दो वारदातें करना कबूल किया है, जिनमें संबंधित थानों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!