शिवपुरी नगरपालिका में इन दिनों सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को हटाने की मांग को लेकर 12 पार्षद भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे।
बताया जा रहा है कि पार्षदों ने नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार और वार्डों में विकास कार्य नहीं होने से नाराज होकर सामूहिक इस्तीफे सौंप दिए थे। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी पार्षदों के इस्तीफे नामंजूर कर दिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्षदों को 10 दिन का समय देते हुए कहा है कि संगठन स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार के चलते उनके वार्डों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद शिवपुरी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ा फैसला हो सकता है।







Be First to Comment