शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रभाकर लवांगीकर, विमलेश गोयल, अशोक खंडेलवाल, नरेंद्र बिरथरे, ओम प्रकाश खटीक, विमल जैन, प्रहलाद भारती एवं हरवीर रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री के.पी. परमार ने किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत लवलेश जैन चीनू, योगेन्द्र रघुवंशी बंटी, हेमलता रावत एवं नीरज तोमर द्वारा किया गया। अंत में योगेन्द्र रघुवंशी बंटी ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ता भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े, जहां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संबोधन को सुना गया।
कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल बना रहा।








Be First to Comment