शिवपुरी में 7 अप्रैल 2026 को विद्युत मेंटेनेंस कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी डाकबंगला उपकेन्द्र एवं अन्य फीडरों पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा।
इसके चलते सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
वहीं सुबह 6 बजे से 11 बजे तक झांसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, पुरानी शिवपुरी, गोविंद नगर, दीनदयाल पुरम, तारकेश्वरी कॉलोनी, नीलघर चौराहा, महल कॉलोनी, खेड़ापति कॉलोनी, आदर्श नगर, तुलसी नगर, कृष्णपुरम कॉलोनी, गुरुद्वारा क्षेत्र, राजेश्वरी रोड, वर्मा कॉलोनी, लुधावली सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा फूड पार्क, इंडस्ट्रियल एरिया, भेड़ फार्म, बड़ागांव, रातौर पंप, बड़ोदी क्षेत्र, मनियर पार्क, टोगरा रोड, आईटीबीपी गेट के पास, राइन मार्केट, नवाब साहब रोड, माधव नगर, गणेश कॉलोनी, पाडरखेड़ा, भगौरा, मझेरा, सुरवाया, विची और मोहनगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटौती का असर रहेगा।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।







Be First to Comment