शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील अंतर्गत दुर्गापुर चंदवानी के बीच स्थित प्रसिद्ध मंदिर मां हरसिद्धि देवी पर तीन दिवसीय धार्मिक मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले के प्रारंभ होते ही क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।
यह मेला चैत्र माह की पूर्णिमा के बाद दूज तिथि से शुरू होता है, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। भक्त माता के दरबार में जवारे एवं नेजे चढ़ाकर अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं।
मेले के दौरान दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं और श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हर वर्ष इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मां हरसिद्धि देवी से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं।







Be First to Comment